तमन्ना को खामोशी पर नाज

तमन्ना को खामोशी पर नाज

मुंबई। प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की फिल्म खामोशी भारतीय इतिहास की पहली फिल्म है जो रेसोलुशन कैमरे पर शूट की गई है। इस फिल्म का निर्देशन इंडो-अमेरिकन निर्देशक चाकरी टोलेटी ने किया है जोकि इसके पहले साउथ में डॉन और वेडनसडे जैसी हिट फिल्में कर चुके हैं। फिल्म की नायिका तमन्ना हैं तो उन्हें इस पर नाज होना स्वाभाविक है।निर्देशक चाकरी टोलेटी अपने तकनीकी कौशल के लिए जाने जाते हैं और इस फिल्म के साथ वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म ३ भाषाओं में बनाई गई है। खामोशी के तमिल संस्करण में नयन्थारा नजर आएंगी वहीं हिंदी संस्करण में र्पभु देवा और तमन्ना भाटिया हैं। रेसुलेशन कैमरे के लेन्सेस और तकनीक की लागत काफी होती है। यह जानते हुए भी फिल्म निर्माता वाशु भगनानी ने इस तकनीक को भारतीय सिनेमा इंडस्टी में लाने की हिम्मत की है जो वाकई बड़ी बात है। इस फिल्म में कॉस्ट्यूम और मेकअप के साथ-साथ सेट पर भी तगड़ा धन खर्च हुआ है। यह एक थ्रिलर है जिसमें तम्मना एक मूक-बधिर की भूमिका में हैं। पूरी शूटिंग लंदन में हुई है। इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर स्टीफन रिचर्ड हैं इस फिल्म के साउंड डिजाइन वैलेरियो सेरेनी ने किया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर