फेसबुक से परेशान हुए बड़े बच्चन

फेसबुक से परेशान हुए बड़े बच्चन

सिनियर बच्चन इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से परेशान हैं। बड़े बच्चन ने अपनी परेशानी को ट्वीट कर बताया है, अरे यार एफबी (फेसबुक)… तू क्यों नहीं खुलता है मेरे लिए फुल में… डालना है यार उसमें कुछ बातें मेरी!! इससे पहले भी अमिताभ फेसबुक से जुड़ी अपनी शिकायत जगजाहिर कर चुके हैं। अपने फेसबुक अकाउंट के सभी फीचर्स का उपयोग नहीं करने के कारण बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फेसबुक से नाराज हो गए हैं। पिछले दिनों उन्होंने इसकी शिकायत ट्विटर पर की थी, बावजूद इसके बिग बी की फेसबुक से जुड़ी समस्या का हल नहीं हो पाया. गुस्साए अभिनेता ने दोबारा इसका गुस्सा ट्विटर पर निकाला। इस ट्वीट के साथ अमिताभ बच्चन ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। पिछले रविवार को भी अमिताभ बच्चन ने इसकी शिकायत सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर की थी।अपनी समस्या का जिक्र करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा था, हेलो फेसबुक! जागो…. मेरा फेसबुक पेज पूरी तरह नहीं खुल रहा है। यह कई दिनों से हो रहा है! शिकायत करने के लिए इस माध्यम का उपयोग करना पड़ा….दुखद। गौरतलब है कि अमिताभ के दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर पर 2.70 करोड़ फॉलोअर्स हैं। अमिताभ दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बहुत सक्रिय रहते हैं। यहां तक कि वह एक ब्लॉग भी लिखते हैं।इस ब्लॉग पर वह कई साल से लिखते आ रहे हैं। अमिताभ कई सामयिक मुद्दों पर खुलकर लिखते रहते हैं। बिग बी इस समय निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ’ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग माल्टा में कर रहे हैं।इस फिल्म में उनकी जोड़ी आमिर खान के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी। कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी फिल्म में अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात