निकोन का नया कैमरा डी-850 भारत में पेश

निकोन का नया कैमरा डी-850 भारत में पेश

नई दिल्ली। कैमरा बनाने वाली जापानी की प्रमुख कंपनी निकोन ने अपना नया उत्पाद डीएसएलआर डी-८५० सोमवार को भारतीय बाजार में पेश किया। इस पेशकश के साथ कंपनी अगले वर्ष अपने कारोबार में ५-१० प्रतिशत ब़ढोत्तरी की उम्मीद लेकर चल रही है। कंपनी ने इस कैमरे के जरिये अपनी डी-८१० श्रृंखला को आगे ब़ढाया है। डी-८५० में ४५.७ एमपी एफएक्स फोरेमेट सीएमओएस कैमरा, ८के यूएचडी टाइम्स लैप्स मूवी, ७ एफपीएस, लगातार शूटिंग जैसे फीचर हैं। इसकी शुरुआती कीमत २,५४,९५० रुपए रखी गई है। यह सात सितंबर से दुनिया के बाकी बाजारों के साथ-साथ भारत में उपलब्ध होगा। निकोन इंडिया के प्रबंध निदेशक काजुओ निनोमिया ने संवाददाताओं से कहा कि कंपनी भारत में अपने परिचालन के दस साल जबकि अपनी स्थापना के सौ साल पूरे कर रही है और यह उसका नई शताब्दी का पहला प्रमुख उत्पाद है जिससे उसे ब़डी उम्मीद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डी-८५० अपने खंड में नए मानक तय करेगा। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक व नवोन्मेषी उत्पाद पेश करने की कंपनी की प्रतिबद्धता का नमूना है। निनोमिया ने कहा कि कंपनी के लिए भारत प्रमुख बाजारों में से एक है। निकोन इंडिया ने वित्त वर्ष २०१६ में १,१०० करो़ड रुपए का कारोबार किया और उसे अगले साल इसमें ५-१० प्रतिशत ब़ढोत्तरी की उम्मीद है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए