बाजार में बिकवाली जारी

बाजार में बिकवाली जारी

मुंबई। दुनिया भर के अधिकतर बाजारों में रही गिरावट के बीच बजट की घोषणाओं और रिजर्व बैंक की समीक्षा बैठक से कमजोर हुई निवेश धारणा का असर मंगलवार को पूरे दिन घरेलू शेयर बाजारों पर हावी रहा। बाजार लगातार छठे दिन की गिरावट में बंद हुए। बजट की घोषणाओं को लेकर निराश निवेशकों के बिकवाल बने रहने से बीएसई का सेंसेक्स ५६१.२२ अंक टूटकर ३४,१९४.९४ अंक पर और एनएसई का निफ्टी १६८.३० अंक फिसलकर १०,४९८.२५ अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स ने १२७४.३५ अंक का गोता लगाया और निफ्टी भी ३९०.२५ अंक फिसला। टाटा स्टील के अलावा सेंसेक्स की शेष २९ कंपनियों के शेयरों के भाव टूट गए। वित्त सचिव हसमुख अधिया ने बाजार की गिरावट के लिए वैश्विक रुख को जिम्मेदार ठहराया है और उन्होंने साथ ही इस मसले पर वित्त मंत्री अरुण जेटली से चर्चा करने की बात की है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम  भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम
भक्तों ने ‘एलोहिम प्लस’ (गॉड प्लस) नामक नाटक का मंचन भी किया
केरल: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से कार टकराई, 8 लोगों की मौत
सोशल मीडिया: सेवा का जरिया या झगड़े का मैदान?
अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार
मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती
प्रधानमंत्री ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले पहले भारतीय उपग्रह के प्रक्षेपण की सराहना की