यामाहा ने नई स्पोर्ट्स बाइक वाईजेडएफ-आर3 पेश की

यामाहा ने नई स्पोर्ट्स बाइक वाईजेडएफ-आर3 पेश की

ग्रेटर नोएडा। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) ने शुक्रवार को स्पोर्ट्स बाइक वाईजेडएफ-आर३ पेश की। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ३.४८ लाख रुपए रखी गई है।डुअल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) तकनीक से लैस नई वाईजेडएफ-आर३ यामाहा के चुनिंदा अधिकृत डीलरों के पास उपलब्ध होगी। बॉलिवुड कलाकार और कंपनी के ब्रांड एबेंसडर जॉन अब्राहम की मौजूदगी में ऑटो एक्सपो में नई बाइक को पेश किया गया।यामाहा मोटर इंडिया समूह की कंपनियों के चेयरमैन मोतोफुमी शितारा ने कहा कि कंपनी की टीम ने नए मॉडल में डुअल चैनल एबीएस जो़डने का काम किया है ताकि ग्राहकों को बेहतर सवारी अनुभव और अधिक उत्साह प्रदान किया जा सके।डुअल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) तकनीकी फिसलन भरी स़डकों पर भरोसेमंद ब्रेकिंग की सुविधा प्रदान करती है।यामाहा की नई बाइक में ४-स्ट्रोक, ३२१सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है