कोरोना वायरस: कॉर्पोरेट ग्राहकों को एक महीने के लिए निशुल्क सर्वर सेवाएं देगी एमटीएनएल

कोरोना वायरस: कॉर्पोरेट ग्राहकों को एक महीने के लिए निशुल्क सर्वर सेवाएं देगी एमटीएनएल

एमटीएनएल

नई दिल्ली/भाषा। सरकारी दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल ने लॉकडाउन के मद्देनजर कॉर्पोरेट ग्राहकों को एक महीने के लिए निशुल्क सर्वर सेवाएं देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

Dakshin Bharat at Google News
कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने कहा कि एमटीएनएल के ब्रॉडबैंड कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहे कॉर्पोरेट ग्राहकों के कर्मचारियों को ‘घर से काम (वर्क फ्रॉम होम)’ के दौरान एक माह के लिए यह सेवा निशुल्क दी जाएगी।

उन्होंने कहा, कई कंपनियों के मुख्य सर्वर एमटीएनएल के एमपीएलएस नेटवर्क पर हैं। ऐसी कंपनियों के जिन कर्मचारियों के पास एमटीएनएल का ब्राडबैंड है, उन्हें एमटीएनएल की वीपीएन ओवर ब्राडबैंड सुविधा दी जा सकती है। इसके जरिए वे अपने ऑफिस के सर्वर से जुड़ सकते हैं। यह एक सुरक्षित माध्यम होगा।’

उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से कर्मचारियों को वे सारी सुविधाएं मिलेंगी, जिनका इस्तेमाल वे ऑफिस में अपना काम करने में करते हैं। सामान्यत: एमटीएनएल इस सेवा के लिए प्रति कनेक्शन दो हजार से ढाई हजार रुपए का शुल्क लेती है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में