संपत्ति कर और बिजली दरों में बढ़ोतरी द्रमुक की उपलब्धिः पलानीस्वामी

संपत्ति कर और बिजली दरों में बढ़ोतरी द्रमुक की उपलब्धिः पलानीस्वामी

त्रिची में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए द्रमुक पर निशाना साधा


चेन्नई/दक्षिण भारत। अन्नाद्रमुक नेता ईके पलानीस्वामी ने कहा कि संपत्ति कर और बिजली दरों में बढ़ोतरी द्रमुक शासन की उपलब्धियां हैं।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने त्रिची में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए द्रमुक पर निशाना साधा, ‘हम यह नहीं कह रहे हैं कि उनके लिए स्मारक हॉल नहीं बनाना चाहते, जो मुख्यमंत्री थे। लेकिन, क्या मरीना में 80 करोड़ रुपए में स्मारक बनाना जरूरी है, जब पर्याप्त धन नहीं है? इसके बजाय, हम तमिलनाडु के 6.5 करोड़ लोगों के लिए 80 करोड़ रुपए में पेन खरीद सकते हैं।’

उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक के सत्ता संभालने के 15 महीने बाद लोग पूछ रहे हैं कि इस पार्टी ने क्या किया। सरकार ऐसी कोई योजना नहीं लेकर आई, जिससे लोगों को लाभ हो और न ही कोई योजना क्रियान्वित की गई।

उन्होंने कहा कि द्रमुक ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया है, जिसमें प्रति गैस सिलेंडर पर 100 रुपए की सब्सिडी और शिक्षा ऋण को माफ करना शामिल है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए