कर्नाटक: गृह मंत्री ने जनरल रावत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों को पकड़ने का निर्देश

कर्नाटक: गृह मंत्री ने जनरल रावत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों को पकड़ने का निर्देश

ज्ञानेंद्र ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है क्योंकि राष्ट्र के लिए उनका योगदान असाधारण था


बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के गृह मंत्री ए. ज्ञानेंद्र ने शनिवार को पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद को उन लोगों की पहचान करने और दंडित करने का निर्देश दिया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कीं। जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य का आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कन्नूर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया।

Dakshin Bharat at Google News
ज्ञानेंद्र के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंत्री ने सूद को निर्देश दिया कि जनरल रावत के आकस्मिक निधन पर जश्न मनाने वाले लोगों को पहचानने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में कोई देरी नहीं होना चाहिये।

मंत्री ने सूद से कहा, 'उन अपराधियों के घरों का पता लगाएं, जिन्होंने भारत के गौरवशाली पुत्र की मृत्यु का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणी पोस्ट की हैं। क्योंकि वे राष्ट्र विरोधी हैं, इसलिये उन्हें उनकी विकृत मानसिकता के अनुसार दंड दिया जाए।'

ज्ञानेंद्र ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है क्योंकि राष्ट्र के लिए उनका योगदान असाधारण था।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'