उपचुनाव के लिए भाजपा प्रभारियों की सूची जारी, विजयेंद्र को मिली कौनसी जिम्मेदारी?

उपचुनाव के लिए भाजपा प्रभारियों की सूची जारी, विजयेंद्र को मिली कौनसी जिम्मेदारी?

उपचुनाव के लिए भाजपा प्रभारियों की सूची जारी, विजयेंद्र को मिली कौनसी जिम्मेदारी?

फोटो स्रोतः भाजपा का ट्विटर अकाउंट।

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भाजपा ने गुरुवार शाम कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों और एक संसदीय सीट पर आगामी उपचुनावों के लिए प्रभारियों की सूची जारी की।

Dakshin Bharat at Google News
राज्य इकाई के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र, जो बसवकल्याण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीद कर रहे थे, उनको मस्की विधानसभा सीट से प्रभारी बनाया गया है।

इसके बाद विजयेंद्र के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की संभावना कम होने के कयास लगाए जाने लगे हैं। गौरतलब है कि तीन सीटों के उपचुनाव के लिए पार्टी ने 21 मुख्य प्रभारियों, उप-मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को नामित किया है।

उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी, मंत्री वी सोमना, बसवराज बोम्मई, सांसद भगवंत खुबा, प्रदेश उपाध्यक्ष मलिकय्या गुटेदार, विधायक राजकुमार पाटिल तेलकर और ईशांत सिंह ठाकुर एवं अमरनाथ पाटिल को बसवकल्याण के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के कारण विधायक बी नारायण राव के निधन के बाद कांग्रेस के कब्जे वाली सीट खाली हो गई थी।

वहीं मास्की में जहां पूर्व विधायक प्रतापगौड़ा पाटिल को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया था और 2019 में कांग्रेस और जद (एस) के बागी विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। वहां से भाजपा ने मंत्री श्रीरामुलु, एमएलसी और राज्य महासचिव एन रविकुमार को नियुक्त किया है।

इसके अलावा कोविड-19 के कारण केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के बाद खाली हुई बेलगाम संसदीय सीट के लिए भाजपा की राज्य इकाई ने मंत्री जगदीश शेट्टार, उमेश कट्टी, रमेश जारखोली, शशिकला जोले, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, महेश तेनगिनाक को प्रभारी नियुक्त किया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

न राहुल प्रधानमंत्री बनेंगे और न ही तेजस्वी मुख्यमंत्री बन पाएंगे: अमित शाह न राहुल प्रधानमंत्री बनेंगे और न ही तेजस्वी मुख्यमंत्री बन पाएंगे: अमित शाह
पीरपैंती/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के पीरपैंती में जनसभा को संबोधित किया।...
‘वंदे मातरम्’ हर दौर में प्रासंगिक, इसने अमरता को प्राप्त किया है: प्रधानमंत्री
अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप!
दिल्ली: हवाई यातायात नियंत्रण में आई तकनीकी समस्या, 100 से ज्यदा उड़ानें विलंबित
धर्मपरिवर्तन की पैरवी क्यों?
बिहार चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 54 प्रतिशत हुआ मतदान
भाजपा पर प्रियंका वाड्रा का हमला- 'जनता नहीं दिखती, सिर्फ सत्ता दिखती है'