दक्षिण भारत के लिए 10 नवंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने की उम्मीद

दक्षिण भारत के लिए 10 नवंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने की उम्मीद

यह ट्रेन करीब 483 किलोमीटर की दूरी तय करेगी


नई दिल्ली/भाषा। चेन्नई-बेंगलूरु और मैसूरु के बीच देश की पांचवीं वंदे भारत ट्रेन को 10 नवंबर को हरी झंडी दिखाए जाने की उम्मीद है और इसी के साथ दक्षिण भारत में भी इस ट्रेन की सेवाएं शुरू हो जाएंगी। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
यह ट्रेन करीब 483 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। रेलवे ने हाल में देश की तीसरी और चौथी वंदे भारत ट्रेन क्रमशः गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लिए शुरू की है। इन दोनों राज्यों में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक में अगले साल चुनाव होने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बृहस्पतिचार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

यह ट्रेन ऊना, चंडीगढ़ और नई दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम कर देगी और यह सुरक्षा की उन्नत सुविधाओं से लैस है।
 

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सेवा का मार्ग सेवा का मार्ग
युवाओं को हमेशा अन्य विकल्पों को अपनाने के लिए तैयार रहना चाहिए
राहुल गांधी ने भारत की संवैधानिक संस्था को बदनाम कर भारत का अपमान किया: एन. रवि कुमार
पहली बार खादी और ग्रामोद्योग का कारोबार 1 लाख 70 हजार करोड़ रु. के पार
जम्मू-कश्मीर: पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया आतंकी हमला
शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया
गृह मंत्रालय ने आतिशी की सुरक्षा 'जेड' से घटाकर 'वाई' श्रेणी करने का निर्देश दिया
'शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण के लिए किसी जाति को अलग समूहों में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता'