सोनाली फोगाट मामले में अदालत ने 2 आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, क्या उठेगा राज़ से पर्दा?

सोनाली फोगाट मामले में अदालत ने 2 आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, क्या उठेगा राज़ से पर्दा?

अंजुना पुलिस ने शनिवार को आरोपी सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह को मापुसा शहर की अदालत में पेश किया


पणजी/भाषा। गोवा की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को शनिवार को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Dakshin Bharat at Google News
अंजुना पुलिस ने शनिवार को आरोपी सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह को मापुसा शहर की अदालत में पेश किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अदालत ने दोनों को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

सागवान और सिंह 22 अगस्त को लोकप्रिय टिकटॉक स्टार फोगाट के साथ गोवा पहुंचे थे। फोगाट हरियाणा की रहने वाली थीं।

42 वर्षीय फोगाट को 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में उनके होटल से मृत अवस्था में लाया गया था।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि सागवान और सिंह ने कथित तौर पर पानी में ‘नशीला पदार्थ’ मिलाया था और 22-23 अगस्त की दरमियानी रात को कर्लीज रेस्तरां में पार्टी के दौरान फोगाट को इसे पीने के लिए मजबूर किया था।

अधिकारियों ने बताया था कि सागवान और सिंह पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है? शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है?
Photo: @BJP4India X account
दिल्ली पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के खोए हुए फोन उनके मालिकों को लौटाए
गोवा नाइटक्लब: सह-मालिक अजय गुप्ता ने कहा- 'मैं सिर्फ एक पार्टनर हूं'
इंडिगो ने सीईओ के 'संचालन स्थिर' होने के दावे के बावजूद बेंगलूरु से 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं
भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बारे में ट्रंप ने फिर कर दिया बड़ा दावा
राजनीतिक परिपक्वता दिखाएं
कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया