सलमान धमकी मामला: मुंबई पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार इस शख्स से की पूछताछ

सलमान धमकी मामला: मुंबई पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार इस शख्स से की पूछताछ

महाराष्ट्र पुलिस ने कहा था कि कांबले, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है


मुंबई/दक्षिण भारत। अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरे पत्र मिलने की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को पुणे में सिद्धेश हिरामन कांबले उर्फ महाकाल से पूछताछ की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिद्धेश कांबले को लोकप्रिय पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस कांबले से यह भी पूछताछ करेगी कि रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बेंच पर धमकी भरा पत्र किसने रखा था।

महाराष्ट्र पुलिस ने कहा था कि कांबले, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। कांबले को बुधवार को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

मुंबई के पुलिस उपायुक्त (अपराध) संग्रामसिंह निशानदार के नेतृत्व में एक टीम बृहस्पतिवार सुबह पुणे पुलिस की अपराध शाखा के कार्यालय पहुंची और कांबले से पूछताछ शुरू की।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या लेखक सलीम खान और उनके बेटे सलमान खान को धमकी देने वाला पत्र बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्वारा मुंबई में एक बेंच पर रखा गया था।

सलमान खान के पिता और प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान रविवार को सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्र उनके पास रखा जिसमें उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा
Photo: @BSYBJP X account
हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी
मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है- भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना: शाह
मोदी के नेतृत्व में देश वंशवादी राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है: नड्डा
दिल्ली के बाद अब इस शहर के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने 'पूर्व पार्टी' के खिलाफ खोला मोर्चा
ओडिशा में बीजद अस्त, कांग्रेस पस्त, लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं: मोदी