बीएसएफ ने आतंकियों की साजिश विफल की, भारत-पाक सीमा के पास हथियारों, गोला-बारूद का जखीरा बरामद

बीएसएफ ने आतंकियों की साजिश विफल की, भारत-पाक सीमा के पास हथियारों, गोला-बारूद का जखीरा बरामद

ऐसी खुफिया सूचनाएं मिली थीं कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हथियारों की भारतीय क्षेत्र में तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं


जम्मू/भाषा। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक विशेष तलाश अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों ने बताया कि ऐसी खुफिया सूचनाएं मिली थीं कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हथियारों की भारतीय क्षेत्र में तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद विशेष तलाश अभियान (एसएसओ) चलाया गया।

उन्होंने बताया कि प्रतिकूल सूचनाएं मिलने के बाद सुरक्षाबल अत्यधिक सतर्कता बरत रहे थे और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी तीन स्तरीय बाड़बंदी के समीप के इलाकों में नियमित तौर पर गश्त कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि अखनूर के पर्गवाल उप-सेक्टर में आईबी पर एसएसओ चलाया गया और इस दौरान हथियारों तथा गोला बारुद से पूरी तरह भरा एक बैग बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद हथियारों में एक एके-47 राइफल, एके-47 राइफल की 20 गोलियां, दो मैगजीन, दो इटली निर्मित पिस्तौल, पिस्तौल की 40 गोलियां और चार पिस्तौल मैगजीन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान से हथियारों की इस खेप को भारत पहुंचने से रोककर एक बड़ी घटना होने से बचा लिया है।

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एस के सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुरक्षाबलों ने एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकवादियों के नापाक मंसूबों का पर्दाफाश कर दिया है और उनकी कुख्यात गतिविधियों पर रोक लगायी है।

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल हर वक्त चौकन्ना और अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में