सीएम योगी ने अपना काफिला रोककर एंबुलेंस को जाने का रास्ता दिया

सीएम योगी ने अपना काफिला रोककर एंबुलेंस को जाने का रास्ता दिया

मुख्यमंत्री की इस पहल की आम लोगों ने सराहना की


लखनऊ/भाषा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में अपने काफिले की सुरक्षित रवानगी के लिए रोके गए सामान्य यातायात में फंसी एक एंबुलेंस को अपनी गाड़ी रोककर जाने का रास्ता दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस उपायुक्त (यातायात) सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री का काफिला हजरतगंज से बंदरिया बाग की तरफ रवाना होने के लिए निकलने वाला था। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक सामान्य प्रक्रिया के तहत उस रास्ते पर यातायात रोका गया था।

शाक्य के मुताबिक, राज भवन के नजदीक योगी ने एक एंबुलेंस को यातायात में फंसे देखा तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि अपना कारवां सड़क के एक किनारे पर रोक दें और एंबुलेंस को जाने का रास्ता दें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की इस पहल की आम लोगों ने सराहना की।

यातायात रोके जाने के कारण वहां खड़े लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के भास्कर सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंसानियत का परिचय देते हुए एंबुलेंस को जाने दिया। हो सकता है कि इससे किसी की जान बच गई हो।”

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में