वायु सेना का कमाल, 300 फीट नीचे चट्टानों में फंसे युवक को बचाया
On
वायु सेना का कमाल, 300 फीट नीचे चट्टानों में फंसे युवक को बचाया
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। वायु सेना ने रविवार को नंदी हिल्स में ट्रैकिंग के दौरान फंसे युवक को बचाया। जानकारी के अनुसार, शाम 4.15 बजे चिकबल्लापुर के कलेक्टर ने वायु सेना स्टेशन येलहंका को सूचित किया कि ब्रह्मगिरि रॉक्स में एक युवा ट्रेकर फिसलकर 300 फीट नीचे फंस गया।
सूचना मिलते ही एमआई 17 हेलीकॉप्टर को रवाना किया गया। वायु सैनिकों ने गहन तलाशी के बाद युवक का पता लगा लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। उसे चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। येलहंका स्टेशन पहुंचने के बाद उसे शाम 6 बजे निकटतम सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
09 Dec 2025 16:29:49
Photo: BYVijayendra FB Page


