बीएसएफ ने पाक ड्रोन पर की गोलीबारी, पंजाब में मादक पदार्थ, हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम

बीएसएफ ने पाक ड्रोन पर की गोलीबारी, पंजाब में मादक पदार्थ, हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम

ग्राम घग्गर और सिंघोके के क्षेत्र में तलाशी के दौरान अब तक संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ पीले रंग के दो पैकेट बरामद किए गए हैं


नई दिल्ली/भाषा। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को दावा किया कि उसने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक ड्रोन से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।

Dakshin Bharat at Google News
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गुरदासपुर सेक्टर के पंजग्रेन इलाके में मंगलवार देर रात करीब एक बजे ‘पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र की तरफ उड़कर आ रही एक संदिग्ध वस्तु की आवाज’ सुनी गई, जिसके बाद सैनिकों ने ड्रोन पर गोलीबारी की।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘ग्राम घग्गर और सिंघोके के क्षेत्र में तलाशी के दौरान अब तक संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ पीले रंग के दो पैकेट बरामद किए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि ऐसा संदेह है कि ये पैकेट ड्रोन से गिराए गए।

अधिकारी ने कहा कि पैकेट में एक पिस्तौल भी लिपटी हुई थी और यह खेप बाड़ से लगभग 2.7 किलोमीटर की दूरी पर एक खेत में मिली थी। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या ड्रोन गिर गया या वह गायब हो गया।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला