असम में प्लास्टिक की बोतलों से बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र

असम में प्लास्टिक की बोतलों से बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र

प्लास्टिक.. सांकेतिक चित्र

हैलाकांडी/भाषा। असम के हैलाकांडी जिले में एक आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण जैविक रूप से नष्ट नहीं होने वाले अपशिष्ट पदार्थ और मिट्टी से भरी हुई प्लास्टिक की बोतलों से किया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
जिला अतिरिक्त उपायुक्त आरके दाम ने बताया कि सिंघला इलाके के लाला ब्लॉक में 3.46 लाख रुपए की लागत के आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अलावा यूएनडीपी, राज्य शिक्षा, सामाजिक कल्याण और पीडब्ल्यूडी विभाग इस परियोजना का हिस्सा हैं।

अधिकारी ने कहा कि कचरे से भरी बोतलों को जोड़ने के लिए तरल सीमेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। इन जैविक ईंटों (कचरा भरी बोतलों) में छिद्र बना कर कमरे को भूकंप रोधी बनाया जाएगा।

‘प्लास्टिक बोरजन अभियान’ के तहत जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक कार्यशाला और एक रैली का आयोजन किया था जिससे प्लास्टिक की बोतलों को इकोब्रिक में परिवर्तित करने के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके।

जिला प्रशासन ने पहले से ही ‘प्लास्टिक बैंक’ स्थापित किए हैं, जहां लोग एकल उपयोग वाली प्लास्टिक की वस्तुओं को जमा कर सकते हैं जिन्हें बाद में जैविक ईंटों में बदल दिया जाएगा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है