रीयल एस्टेट क्षेत्र में दिख रहे सुधार होने के संकेत : नायडू

रीयल एस्टेट क्षेत्र में दिख रहे सुधार होने के संकेत : नायडू

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने गुरुवार को कहा कि मंदी का दौर देखने के बाद रीयल एस्टेट क्षेत्र में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने विशेष तौर छोटे शहरों में भूखंडो की ऊंची कीमत पर चिंता जताई। रीयल एस्टेट क्षेत्र की संस्था क्रेडाई के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को अपने सदस्यों के लिए एक आचार संहिता अपनाना चाहिए्।संगठन को ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो लोगों ग्राहकों को चूना लगा कर रातों-रातगायब हो जाते हैं या जानबूझ कर बकाया नहीं चुकाते। उन्होंने कहा, रीयल एस्टेट क्षेत्र के बाजार में मंदी के दौर के बाद अब इसमें फिर से सुधार होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जो अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छा है। नायडू ने कहा कि निर्माण और रीयल एस्टेट क्षेत्र अर्थव्यवस्था में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रखता है, क्योंकि खेती के बाद यह रोजगार देने वाला दूसरा सबसे ब़डा क्षेत्र है। नायडू ने उम्मीद जतायी कि क्रेडाई नए रीयल एस्टेट कानून (रेरा) के तहत आवश्यक बेहतर प्रक्रियाओं को लागू करेगा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है