मैं मृत्यदंड दिए जाने का विरोधी हूं : गोपालकृष्ण

मैं मृत्यदंड दिए जाने का विरोधी हूं : गोपालकृष्ण

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी ने कहा है कि वह हमेशा फांसी दिए जाने के विरोधी रहे हैं और किसी भी तरह से मृत्युदंड का समर्थन नहीं कर सकते हैं। गांधी ने कांग्रेस सहित १८ विपक्षी दलों के उम्मदीवार के रूप में उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरने के बाद यहां संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि वह किसी भी अपराध के लिए फांसी की सजा दिए जाने के विरोधी हैं। यह पूछने पर कि शिवसेना ने उन पर आतंकवादी याकूब मेमन को फांसी की सजा देने से बचाने और इस वजह से उनकी उम्मीदवारी का विरोध करने संबंध सवाल पर उन्होंने कहा कि शिव सेना ने वही किया जो उसे करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारों को जब फांसी की सजा सुनाई गई थी तो उनके दो पुत्रों ने भी कहा था कि बापू के हत्यारों को मृत्युदंड नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन तथा डॉ. अब्दुल कलाम आजाद भी किसी अपराध के लिए मृत्युदंड दिए जाने के खिलाफ थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र ने एक सवाल पर कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पत्र लिखा है और भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दिए जाने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध के लिए मौत की सजा नहीं होनी चाहिए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में