अनुच्छेद-370 मामले में अब क्या कर सकता है पाक? कारगिल हीरो ने देश को दी यह सलाह

अनुच्छेद-370 मामले में अब क्या कर सकता है पाक? कारगिल हीरो ने देश को दी यह सलाह

पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रि.) वीपी मलिक

नई दिल्ली/भाषा। सेना के पूर्व प्रमुख वीपी मलिक ने मंगलवार को कहा कि अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को समाप्त करने के केंद्र के फैसले पर पाकिस्तान शोर मचाएगा और भारत को कूटनीति के लिहाज से ही नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर भी पूरी तरह तैयार रहना होगा।

Dakshin Bharat at Google News
‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा: करगिल से मौजूदा समय तक’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी से इतर मलिक ने कहा कि सरकार का फैसला सही एवं साहसिक है और राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में है।

सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को सोमवार को निरस्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में विभाजित करने का प्रस्ताव दिया था।

मलिक ने कहा, अगर आप राष्ट्रीय सुरक्षा के दूरगामी नजरिए से देखें तो यह सही कदम है। यह साहसिक कदम है और राष्ट्रीय सुरक्षा को बचाने में इसके दीर्घकालिक लाभ होंगे।

करगिल युद्ध के दौरान सेना प्रमुख रहे मलिक ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखें, जहां लग रहा था कि दोनों क्षेत्रीय दल कश्मीरियों एवं शेष पूरे देश के बीच अंतर बढ़ा रहे हैं तो यह कदम जरूरी था।

उन्होंने कहा, पिछले कुछ सालों में मैंने देखा कि कश्मीर की कुछ राजनीतिक पार्टियां कश्मीरियों और बाकी देश के बीच अंतर को इतना बढ़ा रही हैं कि ऐसा लग रहा था कि इन राजनीतिक दलों ने अलगाववादियों के साथ हाथ मिला लिया है।

मलिक ने कहा, भारत को तैयार रहना होगा क्योंकि पाकिस्तान इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय बनाने की कोशिश करेगा और हमें न सिर्फ कूटनीति के लिहाज से तैयार रहना होगा बल्कि जमीनी स्तर पर भी। उन्होंने कहा कि हमें सतर्क रहना होगा क्योंकि, पाकिस्तान चुप नहीं बैठने वाला है और वे शोर मचाएंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download