डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक बोले- भारत 10 वर्षों में चंद्रमा पर स्थापित करेगा अपना बेस

डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक बोले- भारत 10 वर्षों में चंद्रमा पर स्थापित करेगा अपना बेस

सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक एवं ब्रह्मोस मिसाइल कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले ए शिवतनु पिल्लई ने दावा किया है कि भारत हीलियम-3 प्राप्त करने के लिए 10 साल में चंद्रमा की सतह पर एक बेस स्थापित करने में सक्षम हो जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
पिल्लई ने कहा कि हीलियम-3 भविष्य की ऊर्जा का नया स्रोत है। हीलियम-3 एक गैर रेडियो सक्रिय पदार्थ है जो यूरेनियम की तुलना में 100 गुना अधिक ऊर्जा पैदा कर सकता है।

डीडी न्यूज पर ‘वार एंड पीस’ कार्यक्रम में पिल्लई ने कहा, अंतरिक्ष कार्यक्रम में हम उन चार देशों में शामिल हैं जिन्होंने प्रौद्योगिकी को लेकर महारत हासिल की है।

कार्यक्रम की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, भारत बहुमूल्य कच्चे माल (हीलियम-3 के) के प्रचुर भंडार का प्रोसेस करने के लिए चंद्रमा पर एक फैक्टरी स्थापित करने और उससे प्राप्त किए गए हीलियम-3 को पृथ्वी पर लाने में सक्षम हो जाएगा।

पिल्लई ने कहा कि चंद्रमा पर भारत का बेस सौर मंडल में अन्य ग्रहों पर अभियानों के लिए भविष्य के प्रक्षेपणों का एक केंद्र बन जाएगा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सिद्दरामय्या ने एचडी कुमारस्वामी को 'मनुवादी' कहा सिद्दरामय्या ने एचडी कुमारस्वामी को 'मनुवादी' कहा
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर तंज कसते हुए, भाजपा के साथ...
नफरत फैलाने वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी: ममता बनर्जी
नई अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- 'क्या से क्या हो गया...'
एसपीआर सिटी: ओकट्री कैपिटल ने मार्केट ऑफ़ इंडिया में 750 करोड़ रु. का निवेश किया
यह बोझ भारत क्यों उठाए?
भारत तटस्थ नहीं, बल्कि शांति के पक्ष में है: प्रधानमंत्री मोदी
उप्र में कितना एसआईआर हुआ? इसका आंकड़ा प्रकाशित किया जाए: अखिलेश यादव