मृत मां की देह में आत्मा डलवाएगा विकास गोयनका…!

मृत मां की देह में आत्मा डलवाएगा विकास गोयनका…!

कानपुर। नाम विकास गोयनका है। हिंदी, मराठी भाषा के ज्ञान के अलावा फर्राटे से अंग्रेजी बोल लेता है। बीकॉम व एलएलबी तक शिक्षित यह व्यक्ति हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करता है। उसने अपनी मृत मां के शव को बीते कई दिनों से रख रखा है। मुंबई निवासी विकास ने रेलवे में अपनी और मां के नाम की टिकट बुक कराई है और कन्फर्म रिजर्वेशन टिकट का इंतजार कर रहा है। यहां रोचक और हैरानी की बात यह है कि वह अपनी मृत मां के देह को मुंबई ले जाकर उसमें आत्मा डलवाएगा।

शहर के जनरलगंज में अपनी मां की मृत देह को बीते चार दिनों से रखे हुए विकास ने पुलिस को इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि बस थोड़ा इंतजार करो, ट्रेन का रिजर्वेशन मिल जाए..। फिर अपनी मां को मुंबई ले जाकर उसमें आत्मा डलवाउंगा। विकास के मुताबिक उसकी मां घर में गिर गई थी, उसे वह रीजेंसी हॉस्पीटल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया था। फिर वह उसे कई अस्पतालों में ले गया, अंततः शव को घर में ही रख लिया।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में शांतिदेवी की हैड इंजरी से मौत की पुष्टि होने पर मामला संदिग्ध है। घर में उसने अपनी मां के शव को बिस्तर पर रखा हुआ था, बर्फ भी ले आया जो कि नीचे ही रखी हुई थी और लकड़ी-प्लाई व कुछ सामान लाकर स्वयं ताबुत बना रहा था। पुलिस ने उसके घर का ताला तोड़कर शव को निकाला है। इस पर वह पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। इससे पूर्व उसकी मां का शव पोस्टमार्टम करने के बाद भी घंटों तक वहीं पड़ा रहा। पुलिस से जिरह के बाद विकास ने कागजी खानापुर्ति तो कर ली लेकिन पोस्टमार्टम हाउस से शव नहीं उठायाथा।

वर्ष 2016 जनवरी से शहर में अपनी मां के साथ रह रहे पढ़े-लिखे विकास के पास मुंबई व जनरलगंज में काफी संपत्ति है। समाजसेवा में सक्रिय रहने वाले विकास ने हिन्दीभाषी लोगों के लिए भी खूब काम किया है। उसके घर के पास रहने वालों के मुताबिक काफी सोर्सफुल विकास के पास रुपयों की कमी नहीं है। नहाने से बचने वाला विकास पड़ोसियों के कहने पर बमुश्किल हाथ-मुंह धो लेता है। विकास के मुताबिक उसकी संपत्ति पर कुछ दबंगों की नजर है, वे उसे व उसकी मां को परेशान करते हैं। इसके लिए उसने उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत भी की है। पुलिस के मुताबिक विकास संभवतया नशे का आदि है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

उल्टी पड़ गई चाल उल्टी पड़ गई चाल
जहां जाने से लोग हमें देखकर खुश न हों, जिनकी आंखों में स्नेह न हो, वहां सोना भी बरसे तो...
हरियाणा: 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस लिया
कांग्रेस का हौसला बढ़ाने के लिए 'सीमा पार' से किए जा रहे ट्वीट: मोदी
मोदी के 'दोस्त' पुतिन बने 5वें कार्यकाल के लिए रूसी राष्ट्रपति
कांग्रेस और इंडि गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित: सोनिया गांधी
कांग्रेस की चली तो कहेगी कि भारत में जीने का पहला हक भी उसके वोटबैंक का है: मोदी
प्रज्ज्वल मामले पर बोले कुमारस्वामी- 'सरकार निष्पक्ष जांच नहीं चाहती, यह ... जांच दल है!'