राजस्थान: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग नहीं लेने वाले सदस्यों को जारी होंगे नोटिस

राजस्थान: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग नहीं लेने वाले सदस्यों को जारी होंगे नोटिस

राजस्थान: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग नहीं लेने वाले सदस्यों को जारी होंगे नोटिस

जयपुर/भाषा। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष कांग्रेस विधायक दल की हाल में हुई बैठकों में भाग नहीं लेने वाले विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने का नोटिस जारी करेंगे जिनमें सचिन पायलट भी शामिल हैं।

Dakshin Bharat at Google News
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘सचिन पायलट सहित उन सभी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के नोटिस जारी किए जाएंगे जो पार्टी की विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। ये नोटिस विधानसभा अध्यक्ष के जरिए जारी किए जाएंगे।’

गौरतलब है कि पायलट सहित उनके समर्थक माने जाने वाले कई विधायक सोमवार और मंगलवार को यहां हुई पार्टी की विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। कुल 19 विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस ने अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश में शामिल होने के आरोप में पायलट तथा दो और मंत्रियों को मंगलवार को उनके पदों से बर्खास्त कर दिया।

पांडे ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष को इन विधायकों की बर्खास्तगी की याचिका दी है और उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के नोटिस जारी किए जाएंगे। विधायकों के जवाब मिलने के बाद इस बारे में कोई भी फैसला विधानसभा अध्यक्ष करेंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
Photo: @SuvenduWB X account
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट