बच्चों की मौत मामले में पायलट ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया, कही ये बात

बच्चों की मौत मामले में पायलट ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया, कही ये बात

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट

कोटा/भाषा। कोटा के जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत पर शनिवार को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बच्चों की मौत के लिए सरकार की जिम्मेदारी और अधिक संवेदनशील होनी चाहिए थी। पायलट ने कहा कि यह कोई छोटी-सी घटना नहीं थी और पूरे मामले में सरकार को जिम्मेदारी तय करनी चाहिए थी।

मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूरे मामले में हमें ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए था।

उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि हमें और अधिक संवेदनशील होना चाहिए था। 13 महीने सत्ता में रहने के बाद तत्कालीन सरकार पर उंगली उठाने का कोई औचित्य नहीं बनता है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में