राजस्थान: बसपा के सभी 6 विधायकों ने थामा कांग्रेस का दामन

राजस्थान: बसपा के सभी 6 विधायकों ने थामा कांग्रेस का दामन

कांग्रेस एवं बसपा

जयपुर/भाषा। बहुजन समाज पार्टी के सभी छह विधायकों ने सोमवार रात अपनी पार्टी का राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस में विलय करने के लिये एक पत्र राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। पत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायकों ने कहा है कि वे अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर रहे है।

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि ‘बसपा विधायकों ने उनसे मुलाकात की और विलय के बारे में एक पत्र सौंपा।’ बसपा के छह विधायकों में राजेंद्र सिंह गुढ़ा, जोगेंद्र सिंह अवाना, वाजिब अली, लखन सिंह मीणा, संदीप यादव और दीपचंद शामिल हैं।

बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय से प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार और अधिक मजबूत और स्थिर हो जाएगी।कांग्रेस के एक नेता ने कहा, बसपा के सभी छह विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लगातार संपर्क में थे और आज वे कांग्रेस के पाले में आ गए हैं।

प्रदेश की 200 सीटों वाली विधानसभा में अभी कांग्रेस के 100 विधायक हैं और उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पास एक विधायक है। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को 13 निर्दलीय विधायकों में से 12 का बाहर से समर्थन प्राप्त है जबकि दो सीटें खाली हैं।

राज्य में 2009 में भी अशोक गहलोत के पहले कार्यकाल के दौरान, बसपा के सभी छह विधायकों ने कांग्रेस का दामन थामा था और तत्कालीन कांग्रेस सरकार को स्थिर बनाया था। उस समय सरकार स्पष्ट बहुमत से पांच कम थी।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

चीन को कड़ा संदेश चीन को कड़ा संदेश
हर अत्याचारी के अंत की तरह एक दिन चीन के अत्याचार का भी अंत होगा
राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब न्यूनतम 1,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगी
कर्नाटकः जद (एस) विधायक एसआर श्रीनिवास ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल
कर्नाटकः रिश्वत मामले में न्यायालय ने भाजपा विधायक की अग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका पर जवाब मांगा
राजस्थान सरकार ‘अनुपयोगी’, भाजपा जीतेगी अगला विधानसभा चुनावः सीपी जोशी
राहुल गांधी देश को बदनाम करने का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहतेः भाजपा
भारत में 134 दिन बाद कोरोना के उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10 हजार के पार