जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 3 आतंकी ढेर

सुरक्षा बलों के जवान। प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

श्रीनगर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर तीन आतं​कवादियों को मार गिराया। इनका ताल्लुक जैश-ए-मोहम्मद से बताया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।

Dakshin Bharat at Google News
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर जिले के नागबेरान त्राल के वन क्षेत्र में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद यहां घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया।

जवानों को करीब आता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया। ये पंक्तियां लिखे जाने तक सुरक्षा बलों का अभियान समाप्त नहीं हुआ था। बता दें कि शनिवार को भी पुलवामा जिले में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मारे गए थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नांदेड़: अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ नांदेड़: अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ
नांदेड़/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के नांदेड़ में अकाली दल के प्रमुख एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार...
श्रीलंकाई नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
भाजपा को 'हर घर तिरंगा' अभियान आरएसएस मुख्यालय से शुरू करना चाहिए: प्रियंक खरगे
तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोड़े जाने के विरोध में 'कर्नाटक बंद' को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली
मिलकर बनाएं नेताजी के सपनों का भारत
विपक्ष के सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए तैयार हूं: अमित शाह
विपक्ष के विरोध के बीच एफसीआरए विधेयक जेपीसी को भेजा गया