जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ सोमवार शाम से जारी मुठभेड़ में मंगलवार को एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर के चरार-ए-शरीफ के नवाद क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने यहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने रातभर क्षेत्र में कड़ी घेराबंदी रखी और मुठभेड़ सुबह पुन: आरम्भ हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादी की पहचान पता करने की कोशिश की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसका संबंध किस संगठन से था। सोमवार को जब घेराबंदी की जा रही थी, उस समय सीआरपीएफ का एक जवान गोलीबारी में घायल हो गया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है? शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है?
Photo: @BJP4India X account
दिल्ली पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के खोए हुए फोन उनके मालिकों को लौटाए
गोवा नाइटक्लब: सह-मालिक अजय गुप्ता ने कहा- 'मैं सिर्फ एक पार्टनर हूं'
इंडिगो ने सीईओ के 'संचालन स्थिर' होने के दावे के बावजूद बेंगलूरु से 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं
भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बारे में ट्रंप ने फिर कर दिया बड़ा दावा
राजनीतिक परिपक्वता दिखाएं
कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया