जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर
On
जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम जैनापोरा इलाके के सुगान गांव में तलाश अभियान शुरू किया था।उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 12 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
25 Jun 2026 14:26:18
Photo: DKShivakumar.official FB Page


