मणिपुर: संदिग्ध आतंकियों के हमले में असम राइफल्स के तीन जवान शहीद, छह अन्य घायल
On
मणिपुर: संदिग्ध आतंकियों के हमले में असम राइफल्स के तीन जवान शहीद, छह अन्य घायल
इम्फाल/भाषा। मणिपुर के चंदेल जिले में संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में असम राइफल्स के तीन जवान शहीद हो गए और छह अन्य घायल हो गए। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6.30 बजे भारत-म्यांमार सीमा के पास चंदेल में खोंगताल इलाके में असम राइफल्स जवानों की गश्त के दौरान अराजक तत्त्वों ने आईईडी विस्फोट किया और जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।तीन मृत जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) अस्पताल, इंफाल भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि घायलों को मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक सैन्य अस्पताल में भेज दिया गया है।
किसी भी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, सुरक्षा बलों को हमले में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का संदेह है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
26 Jul 2026 09:41:20
Photo: RAshokaBJP FB Page


