केंद्रीय दल ने मुख्य सचिव से कहा- पश्चिम बंगाल में कोविड-19 मृत्यु दर सबसे अधिक
On
केंद्रीय दल ने मुख्य सचिव से कहा- पश्चिम बंगाल में कोविड-19 मृत्यु दर सबसे अधिक
कोलकाता/भाषा। पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल ने कहा है कि कोविड-19 से होने वाली मौतों के मामले में पश्चिम बंगाल में मृत्यु दर देश में सबसे अधिक 12.8 प्रतिशत है।
अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) के सदस्य अपूर्व चंद्रा ने राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को अपनी टिप्पणी में कहा कि देश में कोविड-19 मृत्यु दर पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 12.8 प्रतिशत है।दिल्ली लौटने से पहले उन्होंने यह पत्र सिन्हा को लिखा। चंद्रा ने पत्र में कहा, ‘यह उच्च मृत्यु दर जांच में कमी अैर कमजोर निगरानी को दर्शाती है।’
चंद्रा ने कहा कि मेडिकल बुलेटिन में राज्य द्वारा बताए गए कोविड-19 के मामलों और केंद्र सरकार को दी गई जानकारी में अंतर है। चंद्रा के नेतृत्व में दल दो सप्ताह शहर में बिताने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट चुका है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
04 Mar 2026 14:10:39
Photo: @Khamenei_fa X account


