चुनाव आयोग नहीं, मोदी करेंगे गुजरात चुनाव की तारीख का ऐलान : चिदंबरम

चुनाव आयोग नहीं, मोदी करेंगे गुजरात चुनाव की तारीख का ऐलान : चिदंबरम

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किए जाने पर चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए आज कहा कि इस काम के लिए उसने संभवत प्रधानमंत्री मोदी को अधिकृत किया है जो गुजरात की अपनी आखिरी जनसभा में इसका ऐलान करेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
चिंदबरम ने एक साथ कई सारे ट्वीट करते हुए कहा, गुजरात सरकार द्वारा तमाम तरह की रियायतों और लोकलुभावने वायदों की घोषणा के बाद चुनाव आयोग को लंबी छुट्टी से वापस बुलाया जाएगा। प्रधानमंत्री गुजरात चुनाव की तारीख की घोषणा अपनी आखिरी जनसभा में करेंगे।

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख के साथ गुजरात चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया जिससे नाराज कांग्रेस ने इसके लिए आयोग पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि आयोग ने ऐसा केन्द्र सरकार के दबाव में किया है। कांग्रेस का यह भी कहना है कि ऐसा जानबूझ कर इसलिए किया गया है ताकि चुनाव के पहले गुजरात सरकार को लोकलुभावनी घेाषणाएं करने का पूरा वक्त मिल जाए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर