दुष्कर्म के आरोपियों को पंचों ने सुनाई पांच-पांच जूते मारने की सजा, लड़की ने की आत्महत्या

दुष्कर्म के आरोपियों को पंचों ने सुनाई पांच-पांच जूते मारने की सजा, लड़की ने की आत्महत्या

सांकेतिक चित्र

अलीगढ़/दक्षिण भारत। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। यहां एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पंचायत बैठी और पंचों ने दोनों आरोपियों को पांच-पांच जूते मारने की सजा दी। इसके बाद उनका काला मुंह कर दिया गया।

इंसाफ न मिलने और आरोपियों के यूं खुले घूमने से दुखी लड़की ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, घटना यहां के दादों क्षेत्र की है। यहां 16 वर्षीया किशोरी जब सुबह शौच के लिए गई तो दो युवकों ने उसका पीछा किया और मुंह बंद कर उसे खेत में ले गए।

आरोपों के अनुसार, युवकों ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में उन्होंने लड़की को धमकी दी और भाग गए। लड़की ने इस घटना के बारे में गांव में लोगों को बताया तो पंचायत बुलाई गई और वहां किशोरी एवं आरोपी युवक पेश हुए।

यहां गांव के वरिष्ठ लोगों से आशा की जाती थी कि वे इस संबंध में किशोरी को न्याय दिलाने के लिए मामला पुलिस के सामने रखेंगे, लेकिन उन्होंने युवकों को पांच-पांच जूते लगवाए और मुंह काला करवाकर छोड़ दिया।

इस घटना से लड़की इतनी आहत हुई कि उसने पंचायत से घर आने के बाद जान दे दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के किसी शख्स ने पुलिस को भी सूचित कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

लड़की की दादी ने बताया कि मुझे किसी का सहारा नहीं है। एक पोती थी लेकिन उसे पंचायत से इंसाफ नहीं मिला तो वह भी चली गई।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

मोदी के नेतृत्व में देश वंशवादी राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है: नड्डा मोदी के नेतृत्व में देश वंशवादी राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है: नड्डा
नड्डा ने कहा कि हम 'अच्छे दिनों' की बात करते हैं, हमें बुरे दिनों को नहीं भूलना चाहिए ...
दिल्ली के बाद अब इस शहर के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने 'पूर्व पार्टी' के खिलाफ खोला मोर्चा
ओडिशा में बीजद अस्त, कांग्रेस पस्त, लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं: मोदी
झारखंड: घरेलू नौकर के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा, निकला 'नोटों का पहाड़'
काठ की हांडी नहीं चढ़ेगी
तेलंगाना: निज़ामाबाद में शाह ने बताई तुष्टीकरण की 'एबीसी', सीटों के लिए किया बड़ा दावा