उप्र: सहारनपुर में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, तबलीगी जमात से संबंध

उप्र: सहारनपुर में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, तबलीगी जमात से संबंध

सहारनपुर/भाषा। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आठ और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि सहारनपुर में शनिवार रात 47 लोगों के नमूनों की आई रिपोर्ट में आठ लोग संक्रमित पाए गए। इन आठों लोगों का संबंध तबलीगी जमात के कार्यक्रम से है।

सहारनपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या 20 पहुंच जाने के बीच सहारनपुर के मण्डलायुक्त संजय कुमार और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अधिकारियों की बैठक बुलाकर संक्रमण से निपटने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए और बंद का सख्ती से पालन कराए जाने की हिदायत दी।

सोढी ने बताया कि सभी संक्रमित लोगों को फतेहपुर के अस्पताल मे भर्ती किया गया है। सहारनपुर जिले के सात क्षेत्रों को संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित मानते हुए उन्हें सील किया गया है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा
Photo: @BSYBJP X account
हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी
मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है- भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना: शाह
मोदी के नेतृत्व में देश वंशवादी राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है: नड्डा
दिल्ली के बाद अब इस शहर के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने 'पूर्व पार्टी' के खिलाफ खोला मोर्चा
ओडिशा में बीजद अस्त, कांग्रेस पस्त, लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं: मोदी