जंगल में ध्यान कर रहे थे बौद्ध भिक्षु, हमला कर खा गया तेंदुआ!

जंगल में ध्यान कर रहे थे बौद्ध भिक्षु, हमला कर खा गया तेंदुआ!

monk rahul walke

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक बौद्ध भिक्षु पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उनका देहांत हो गया। तेंदुए ने यह हमला उस समय किया जब बौद्ध भिक्षु ध्यान कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, यहां के रामदेगी वन में पेड़ के नीचे 35 वर्षीय बौद्ध भिक्षु राहुल वाल्के ध्यान लगाकर बैठे थे। उसी दौरान उन पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

Dakshin Bharat at Google News
यह इलाका नागपुर से करीब 150 किमी दूर तदोबा अंधारी बाघ संरक्षित क्षेत्र में आता है। अधिकारियों ने बताया कि बौद्ध भिक्षु ध्यान करने के लिए जंगल में काफी दूर तक चले गए थे। उन्हें वन विभाग की ओर से इसके लिए मना भी किया गया था। एक अधिकारी ने कहा कि किसी को भी जंगल में इतने अंदर तक नहीं जाना चाहिए।

बताया गया है कि बौद्ध भिक्षु पिछले एक महीने से यहां ध्यान कर रहे थे। 11 दिसंबर को जब यहां भिक्षु ध्यानमग्न थे, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना सुबह 9.30 से 10 बजे की बताई जा रही है। यहां पास में ही एक बौद्ध मंदिर भी है।

अधिकारियों ने बताया कि भिक्षु वाल्के के साथ पिछले एक माह से भोजन लाने के लिए दो बौद्ध भिक्षु भी जाते थे। उन्हें बताया गया था कि यहां कई जंगली जानवर मौजूद हैं। घटना के बाद भिक्षु वाल्के का शव बरामद कर लिया है। एक अन्य भिक्षु के हवाले से बताया गया है कि उसने तेंदुए को वाल्के पर हमला करते देखा था। वह मदद के लिए लोगों को लेकर पहुंचा तो वाल्के दम तोड़ चुके थे।

तदोबा में 80 से ज्यादा चीते मौजूद हैं। इसके अलावा यहां भालू, तेंदुए और दूसरी जंगली जानवर विचरण करते रहते हैं। यहां के ही एक बाघ ने मध्य प्रदेश में काफी उत्पात मचाया था। उसने दो किसानों पर हमला कर उनकी जान ले ली थी।

ये भी पढ़िए:
– यहां सिर्फ 3 वोट के अंतर से हार गया कांग्रेस का उम्मीदवार!
– मप्र में सिंहस्थ का संयोग: जिस मुख्यमंत्री ने कराया आयोजन, उसकी चली गई कुर्सी!
– तीसरे मोर्चे की हवा से उलझा कांग्रेस का गणित, अधूरी रही प्रचंड बहुमत की उम्मीद
– सोनाक्षी ने हेडफोन के लिए किया आॅनलाइन आॅर्डर, पैकेट खोला तो निकला कुछ और!

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात