उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में बस गिरने से 14 यात्रियों की मौत, 16 घायल
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में बस गिरने से 14 यात्रियों की मौत, 16 घायल
उत्तराखंड परिवहन निगम की बस यूके 07 पीए 1929 हादसे का शिकार हुई है। चालक के नियंत्रण खोने से यह गहरी खाई में जा गिरी। यह बस भटवाड़ी से हरिद्वार के सफर पर थी।
देहरादून। उत्तराखंड में एक बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत की ख़बर है। वहीं 16 लोग घायल हो गए। घटना की जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह टिहरी जिले के चंबा में उत्तराखंड रोडवेज की बस गहरी खाई में जा गिरी। कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
यह दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे चंबा-धरासू रास्ते पर सुल्याधार के पास हुई। विभिन्न रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बस यूके 07 पीए 1929 उस हादसे का शिकार हुई है। चालक के नियंत्रण खोने से यह गहरी खाई में जा गिरी। यह बस भटवाड़ी से हरिद्वार के सफर पर थी।घटनास्थल पर बचाव टीम के आने से पहले ही आसपास के लोगों ने मदद की और यात्रियों को बाहर निकाला। समाचार लिखे जाने तक 10 शव निकाल लिए गए थे। घायलों को इलाज के लिए टिहरी लाया जा रहा है। छह यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर है। उन्हें ऋषिकेश एम्स लाया जाएगा। इसके लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुर्घटना पर शोक जताया है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि दी जाएगी। दुर्घटनास्थल पर बचाव दल काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने मंत्री यशपाल आर्य और सुबोध उनियाल को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।
जरूर पढ़ें:
. 13 साल के इस बच्चे के स्टार्टअप ने मचाई इंटरनेट पर धूम, 100 करोड़ का बनाया लक्ष्य
. देखिए रामसेतु जैसा एक और पुल जो 2 घंटे दर्शन देकर हो जाता है नजरों से ओझल
. अमेरिका में आसमान में हुई 2 विमानों की जबर्दस्त टक्कर, दिल्ली की पायलट निशा की मौत
About The Author
Related Posts
Latest News
