अरुणाचल के सीमावर्ती क्षेत्र में मिली चीनी भाषा लिखी रहस्यमयी वस्तु
अरुणाचल के सीमावर्ती क्षेत्र में मिली चीनी भाषा लिखी रहस्यमयी वस्तु
इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में भारतीय सीमा से करीब १०० मीटर अंदर एक रहस्यमयी वस्तु मिली है जिस पर चीनी भाषा में कुछ लिखा है। कामले के पुलिस अधीक्षक जॉन पाडा ने बताया कि गत बुधवार को रेपा़डी गांव में कुछ ग्रामीणों को कप़डे जैसी चीज में लिपटा आंशिक रूप से जला एक सफेद बक्सा नजर आया, जिस पर चीनी भाषा में कुछ लिखा था। यह बक्सा एक पे़ड पर अटका हुआ था। जब लक़डहारों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी तो पुलिस अधीक्षक, रेंज वन अधिकारी एवं कुछ अन्य अधिकारी ३,६४२ फुट की ऊंचाई पर स्थित रेपा़डी गांव पहुंचे। पाडा ने बताया कि बक्से को पे़ड पर पटक कर खोला गया तो उसमें एक काला उपकरण नजर आया। इसके निचले हिस्से में शायद एक बैटरी लगी थी जो इसे उ़डने में मदद करती है। उसमें पाउडर जैसा कोई पदार्थ था जो तारों से जु़डा था। ऐसा लगता है कि यह शायद मौसम संबंधी उपकरण है। पुलिस महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि यह क्या है।
About The Author
Related Posts
Latest News
