कोरोना संक्रमण के बाद पूर्व सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन
On
कोरोना संक्रमण के बाद पूर्व सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन हो गया। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, वे कोरोना संक्रमित थे जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार सुबह आखिरी सांस ली। वे 68 साल के थे।
जानकारी के अनुसार, रंजीत सिन्हा के कोरोना संक्रमित होने के बारे में गुरुवार रात को ही जानकारी मिली थी। सिन्हा 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल के प्रमुख भी रहे थे।रंजीत सिन्हा साल 2012 में सीबीआई निदेशक बने थे। वे पटना और दिल्ली में भी सीबीआई में वरिष्ठ पदों पर रहे थे।
सिन्हा का जन्म जमशेदपुर में हुआ था और उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से भूविज्ञान का अध्ययन किया थाा। जब उनकी उम्र 21 वर्ष थी, उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में हो गया।
रंजीत सिन्हा की परवरिश पटना में हुई थी। उनके पिता एनएस सिन्हा ने बिहार में तैनात थे और आयुक्त सेल्स टैक्स के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनकी मां का नाम माधुरी सिन्हा था। उनके तीन भाई-बहन हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 16:25:30
Photo: @Khamenei_fa X account


