जीएसटी भुगतान में देरी: एक सितंबर से कुल कर देनदारी पर लगेगा ब्याज

जीएसटी भुगतान में देरी: एक सितंबर से कुल कर देनदारी पर लगेगा ब्याज

जीएसटी भुगतान में देरी: एक सितंबर से कुल कर देनदारी पर लगेगा ब्याज

भारतीय मुद्रा। फोटो स्रोत: PixaBay

नई दिल्ली/भाषा। सरकार ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के भुगतान में देरी की स्थिति में एक सितंबर से कुल कर देनदारी पर ब्याज लेगा।

Dakshin Bharat at Google News
इस साल की शुरुआत में उद्योग ने जीएसटी भुगतान में देरी पर लगभग 46,000 करोड़ रुपए के बकाया ब्याज की वसूली के निर्देश पर चिंता जताई थी। ब्याज कुल देनदारी पर लगाया गया था।

केंद्र और राज्य के वित्त मंत्रियों वाली जीएसटी परिषद ने मार्च में अपनी 39वीं बैठक में निर्णय लिया था कि एक जुलाई, 2017 से कुल कर देनदारी पर जीएसटी भुगतान में देरी के लिए ब्याज लिया जाएगा और इसके लिेए कानून को संशोधित किया जाएगा।

हालांकि, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 25 अगस्त को अधिसूचित किया कि एक सितंबर 2020 से कुल कर देनदारी पर ब्याज लिया जाएगा।

एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के सीनियर पार्टनर रजत मोहन ने कहा कि यह अधिसूचना जीएसटी परिषद के फैसलों से अलग लग रही है, जिसमें करदाताओं को यह भरोसा दिया गया था कि उक्त लाभ एक जुलाई 2017 से प्रभावी होंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है? शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है?
Photo: @BJP4India X account
दिल्ली पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के खोए हुए फोन उनके मालिकों को लौटाए
गोवा नाइटक्लब: सह-मालिक अजय गुप्ता ने कहा- 'मैं सिर्फ एक पार्टनर हूं'
इंडिगो ने सीईओ के 'संचालन स्थिर' होने के दावे के बावजूद बेंगलूरु से 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं
भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बारे में ट्रंप ने फिर कर दिया बड़ा दावा
राजनीतिक परिपक्वता दिखाएं
कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया