पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, जांच चल रही है: सूत्र
On
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, जांच चल रही है: सूत्र
नई दिल्ली/भाषा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है और उनकी चिकित्सीय जांच की जा रही है। एम्म सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उनको बेचैनी महसूस होने के बाद रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया था। 87 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-थोरैसिस (हृदय और सीने से संबंधित) वार्ड में निगरानी में रखा गया है।एम्स सूत्रों ने सोमवार को बताया, ‘एक नई दवा लेने के बाद रिएक्शन (फैब्राइल रिएक्शन) होने के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था ताकि वह चिकित्सकों की निगरानी में रह सकें और उनकी जांच हो सके। बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनकी जरूरी देखभाल की जा रही है।’
सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और वह एम्स के कार्डियो-थोरैसिस सेंटर के चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
26 Jul 2026 09:41:20
Photo: RAshokaBJP FB Page


