येस बैंक के लिए पुनर्गठन योजना के मसौदे का आकलन कर रहे हैं: एसबीआई प्रमुख
On
येस बैंक के लिए पुनर्गठन योजना के मसौदे का आकलन कर रहे हैं: एसबीआई प्रमुख
मुंबई/भाषा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रमुख रजनीश कुमार ने शनिवार को कहा कि संकटग्रस्त येस बैंक के पुनर्गठन के लिए बैंक को योजना का मसौदा प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि बैंक के अधिकारी मसौदा योजना का सावधानी से अध्ययन कर रहे हैं।
कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया, हमें येस बैंक के पुनर्गठन के लिए योजना का मसौदा प्राप्त हुआ है। हमारी निवेश एवं कानूनी टीम सावधानी से इसे देख रही है।उन्होंने बताया कि कई संभावित निवेशकों ने मसौदा योजना को देखने के बाद एसबीआई का रुख किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि साझेदारों के हित के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नकदी के संकट से जूझ रहे येस बैंक के पुनर्गठन के लिए मसौदा योजना लाने की घोषणा की थी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
26 Jul 2026 09:41:20
Photo: RAshokaBJP FB Page


