दिल्ली पुलिस: पुलिस पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख गिरफ्तार, पुलिस ने बताईं अहम बातें

दिल्ली पुलिस: पुलिस पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख गिरफ्तार, पुलिस ने बताईं अहम बातें

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस पर पिस्टल तानकर चर्चा में आए युवक शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाहरुख ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल दीपक दहिया पर पिस्टल तानी थी, जिसके बाद उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस ने इस शख्स को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है। शाहरुख ने अपनी पिस्टल से फायर भी किए थे। उसे गिरफ्तार करने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम छिड़ गई थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरुख को दबोचा। अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हिंसा को अंजाम देकर फरार होने के बाद उसे किसने पनाह दी। हिंसा के बाद शाहरुख का परिवार भी फरार है। उसके पिता साबिर का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह जेल जा चुका है।

गोली चलाते हुए शाहरुख

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजीत कुमार सिंगला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि शाहरुख ने जिस पिस्टल से फायरिंग की, वह मुंगेर में बनी थी। इस युवक को मॉडलिंग का शौक है और टिक टॉक वीडियो भी बनाता था।

पुलिस के अनुसार, शाहरुख द्वारा तीन गोलियां चलाने की पुष्टि हुई है। उससे पांच गोलियां भी बरामद हुई हैं। उसने पुलिसकर्मी पर जो पिस्टल तानी, वह 6.75 बोर का ऑटोमैटिक हथियार है। बीए द्वितीय वर्ष तक पढ़ा शाहरुख हिंसा फैलाने के बाद रात को कनॉट प्लेस की एक पार्किंग में रुका। फिर वह जालंधर चला गया। उसने इस कार्य में एस्टीम गाड़ी का उपयोग किया।

https://platform.twitter.com/widgets.js

तब तक टीवी, अखबारों और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें प्रकाशित हो चुकी थीं, इसलिए पुलिस को चकमा देने के लिए वह बरेली होता हुआ शामली चल गया। यहां उसने एक दोस्त के घर पनाह ली। जब वह बस स्टैंड की ओर आ रहा था, तब पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस दिल्ली हिंसा में शाहरुख और उसके मददगारों की भूमिका की जांच में जुटी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए