जेएनयू हिंसा मामले की जांच को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंपा गया

जेएनयू हिंसा मामले की जांच को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंपा गया

जेएनयू में हिंसा के बाद मौजूद पुलिसकर्मी

नई दिल्ली/भाषा। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) हिंसा मामले की जांच को दिल्ली पुलिस ने अपनी अपराध शाखा को सौंप दिया है। वहीं विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की और उन्हें परिसर की मौजूदा स्थिति के बारे में बताया।

Dakshin Bharat at Google News
जेएनयू परिसर में रविवार को हुई हिंसा के बाद यह कदम उठाया गया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जेएनयू मामले को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए है और वे छात्रों से भी इस संबंध में बात करेंगे।

इस बीच, जेएनयू के रजिस्टार और प्रॉक्टर वीसी ने विश्वविद्यालय की मौजूदा स्थिति की जानकारी देने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात की। अन्य एक अधिकारी ने बताया कि एम्स के ट्रामा सेंटर और सफदरजंग में भर्ती 35 छात्रों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

गौरतलब है कि जेएनयू परिसर में रविवार रात उस वक्त हिंसा भड़क गई थी, जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में