ईडी ने मीसा का फार्महाऊस जब्त किया

ईडी ने मीसा का फार्महाऊस जब्त किया

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सांसद बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार का दक्षिणी दिल्ली के पालम के बिजवासन में स्थित फार्महाऊस जब्त कर लिया है। ईडी ने यह कार्यवाही धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की है। यह फार्महाऊस मीसा भारती और उनके पति का है। ईडी ने बताया है कि फार्महाऊस मैसर्स मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है। ईडी का आरोप है कि इसे वर्ष २००८-०९ में हवाला धनराशि के जरिये १.२ करो़ड रुपए में खरीदा गया था। गौरतलब है कि ईडी ने कुछ माह पहले मीसा और उनके पति शैलेश के नाम से पंजीकृत तीन फार्महाऊस मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स लिमिटेड के परिसर में तलाशी ली थी। मीसा और उनके पति इस कंपनी के कथित तौर पर निदेशक थे। ईडी ने जुलाई में सुरेन्द्र कुमार जैन और वीरेन्द्र जैन के यहां मुखौटा कंपनियों के जरिये करो़डों रुपए के हवाला मामले में जांच की थी। बाद में निदेशालय ने जैन बंधुओं को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार भी किया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download