कोलकाता में प्रधानमंत्री की रैली से पहले मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हुए
On
कोलकाता में प्रधानमंत्री की रैली से पहले मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हुए
कोलकाता/भाषा। सिने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रविवार को यहां ब्रिगेड परेड मैदान में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहीं आज एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अन्य नेताओं की उपस्थिति में मिथुन चक्रवर्ती का पार्टी में स्वागत किया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में अभिनेता के आवास पर पिछले महीने उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई थीं।
तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रह चुके अभिनेता ने सारदा पोंजी घोटाले में नाम आने के बाद 2016 में उच्च सदन की सदस्यता छोड़ दी थी।
प्रदेश में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और इसकी शुरुआत 27 मार्च से हो रही है। घोष ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री की रैली में करीब 10 लाख लोग शामिल होंगे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 16:09:29
Photo: idfonline FB Page


