नीतीश कुमार ने 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली
नीतीश कुमार ने 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली
पटना/दक्षिण भारत। नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री सातवीं बार शपथ ली है। उन्हें राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित राजग के कई नेता मौजूद थे।
#WATCH: Nitish Kumar takes oath as the Chief Minister of Bihar for the seventh time – his fourth consecutive term. pic.twitter.com/5jcZXabSYw— ANI (@ANI) November 16, 2020
नीतीश कुमार के साथ भाजपा विधानमंडल दल के नेता तथा कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद, उपनेता एवं बेतिया विधायक रेणु देवी को भी शपथ दिलाई गई है। बता दें कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राजग सत्ता में वापसी करने में सफल रहा है। उसके 125 सीटों का आंकड़ा छूने राजग दलों में खुशी की लहर है। चुनाव में जदयू ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं भाजपा 74 सीटों पर कमल खिलाने में कामयाब हुई।
इन मंत्रियों को दिलाई गई शपथ
भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने बिहार के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। जदयू नेता विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी और मेवा लाल चौधरी ने बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
Patna: Bharatiya Janata Party (BJP) leaders Tarkishore Prasad and Renu Devi take oath as the Deputy Chief Ministers of Bihar. pic.twitter.com/60kHuDDzOC
— ANI (@ANI) November 16, 2020
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन, विकासशील इन्सान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश साहनी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा के नेता मंगल पांडे और अमरेंद्र प्रताप सिंह को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई।
About The Author
Related Posts
Latest News
