इम्फाल नगर निगम में कांग्रेस के छह और एनपीपी का एक पार्षद भाजपा में शामिल
On
इम्फाल नगर निगम में कांग्रेस के छह और एनपीपी का एक पार्षद भाजपा में शामिल
इम्फाल/भाषा। इम्फाल नगर निगम में कांग्रेस के छह और नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) का एक पार्षद भाजपा में शामिल हो गया।
मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर एस. तिकेन्द्र सिंह की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में बुधवार को ये सभी पार्षद भाजपा में शामिल हुए।मुख्यममंत्री ने पार्षदों का स्वागत किया और कहा कि भगवा दल में विश्वास के कारण वे भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के अच्छे कामों से खुश होकर वे पार्टी में शामिल हुए हैं।
भाजपा के राज्य अध्यक्ष ने जल्द ही और लोगों के भाजपा में शामिल होने की उम्मीद भी जताई। 27 सदस्यीय इम्फाल नगर निगम में कांग्रेस के 12, भाजपा के 10, चार निर्दलीय और एनपीपी का एक पार्षद है।
कांग्रेस ने चार निर्दलीय पार्षदों की मदद से नगर निगम बोर्ड का गठन किया था। कांग्रेस के एल. लोकेश्वर इम्फाल नगर निगम के मेयर हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 16:25:30
Photo: @Khamenei_fa X account


