झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा 22, झामुमो 19, कांग्रेस 9 सीटों पर आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा 22, झामुमो 19, कांग्रेस 9 सीटों पर आगे

झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार को मतगणना जारी है। फोटो: एएनआई।

रांची/भाषा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 22 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

Dakshin Bharat at Google News
विपक्षी झामुमो 19 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस नौ विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर और बसपा तथा आजसू पार्टी दो-दो विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं।

राज्य में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है वे सीटें बाघमारा, बरही, बिष्णुपुर, दुमका, चंदनकियारी, जमशेदपुर (पश्चिम), पाकुड़, पनकी, पोटका, सिमडेगा, तोरपा और हजारीबाग हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से 342 मतों से आगे चल रहे हैं। झामुमो शिकारीपारा, गुमला, सिसई, चाइबासा, बोरियो, चक्रधरपुर और इचागढ़ सीट पर आगे है।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर भाजपा के सिमोन माल्टो से 664 मतों से आगे चल रहे हैं लेकिन दुमका सीट पर वे भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी से 6,329 मतों से पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस बेरमो, जगन्नाथपुर और बोकारो सीट पर आगे चल रही है। राजद चतरा, छतरपुर और गोड्डा विधानसभा सीट पर आगे है। बसपा बिश्रामपुर और हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर आगे है जबकि आजसू गोमिया विधानसभा सीट पर आगे चल रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download