कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के बिगड़े बोल- ‘हां, मैं पाकिस्तानी हूं, जो करना है कर लो’

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के बिगड़े बोल- ‘हां, मैं पाकिस्तानी हूं, जो करना है कर लो’

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन

कोलकाता/दक्षिण भारत। अपने विवादित बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी इस बार शब्दों की मर्यादा भंग करने में काफी आगे निकल गए। एक जनसभा में उन्होंने खुद को पाकिस्तानी बता दिया। उन्होंने कहा, ‘हां, मैं पाकिस्तानी हूं।’

Dakshin Bharat at Google News
कांग्रेस सांसद यहीं नहीं रुके, उन्होंने चुनौती दे डाली कि ‘तुम लोगों को जो करना है, कर लो।’ उल्लेखीय है कि अधीर रंजन उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनकड़ द्वारा महाभारत के योद्धा अर्जुन के तीरों पर दिए हालिया बयान पर सवाल उठाए।

इससे पहले भी अधीर रंजन विवादित बयान देकर सोशल मीडिया में छाए रहे हैं ​जहां उन्हें चौतरफा निंदा का सामना भी करना पड़ा। हालांकि इन सबसे कांग्रेस सांसद को कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आता।

अधीर रंजन ने हाल में सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के बयान पर टिप्पणी की थी कि उन्हें ‘बातें कम और काम ज्यादा’ करना चाहिए। उन्होंने सेना प्रमुख को कहा था, ‘अगर आप पाक अधिकृत कश्मीर में कार्रवाई करने के इतने इच्छुक हैं तो मैं सुझाव दूंगा कि आप सीडीएस और पीएमओ से बात करें। बातें कम, काम ज्यादा।’

सेना प्रमुख पर अधीर रंजन की यह टिप्पणी काफी लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने कांग्रेस सांसद को ​सोशल मीडिया पर ही ‘सलाह’ दे दी कि ‘बातें कम और काम ज्यादा’ की नसीहत पर पहले वे खुद अमल करें।

कांग्रेस नेता ने कश्मीर घाटी में पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तारी मामले पर भी विवादित बयान देकर उसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की थी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अगर इत्तेफाक से दविंदर सिंह का नाम दविंदर खान होता तो आरएसएस की ट्रोल रेजिमेंट की प्रतिक्रिया ज्यादा तीखी और मुखर होती।’

इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्षी दल ‘भारत पर प्रहार करने और पाकिस्तान को बचाने में कुशल है।’

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था, ‘मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें पुलवामा हमले के गुनहगारों के बारे में कोई संदेह है। यदि वे मानते हैं कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ नहीं है तो उन्हें हमें स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि इसमें कौन शामिल थे?’ अब जबकि अधीर रंजन ने स्वयं को ‘पाकिस्तानी’ बताया है तो इस पर फिर जुबानी जंग छिड़ने की पूरी संभावना है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए