सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल का स्टेटस बदला, कयासों का बाजार गरम!

सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल का स्टेटस बदला, कयासों का बाजार गरम!

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल/भाषा। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया (47) ने अपने ट्विटर हैंडल के स्टेटस से पूर्व सांसद गुना एवं पूर्व मंत्री हटाकर ‘जनसेवक और क्रिकेट प्रेमी’ कर दिया है। उनके इस कदम से मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गरम हो गया है। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि पार्टी में कुछ महीनों से हो रही उनकी उपेक्षा के चलते वे कांग्रेस से बाहर अपना राजनीतिक करियर शुरू कर सकते हैं।

Dakshin Bharat at Google News
हालांकि, कांग्रेस ने इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के कहने पर उन्होंने ट्विटर हैंडल पर अपना स्टेटस संक्षिप्त किया है और वह भी एक महीने पहले। इसे गलत परिप्रेक्ष्य में नहीं लिया जाना चाहिए।

सिंधिया के करीबी माने जाने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने सोमवार को बताया, ‘सिंधिया ने जो ट्विटर पर स्टेटस बदला है, यह आज नहीं बदला है। एक महीने पुराना बदला हुआ स्टेटस है। उसके पहले के स्टेटस में उन्होंने पूर्व सांसद गुना एवं पूर्व मंत्री लिखा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के बाद यह सुझाव आया कि इसका संक्षिप्तीकरण कर दिया जाए और सिंधियाजी ने इसे संक्षिप्त कर अब लिखा है ‘जनसेवक और क्रिकेट प्रेमी’।

उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई राजनीतिक विवाद का विषय या कोई राजनीतिक पहलू है। इस बात को निरर्थक तूल दिया जा रहा है। नई बात नहीं है, पुरानी चीज है। वहीं, मध्य प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने बताया, सिंधिया कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत मध्य प्रदेश सरकार के काम करने के तरीके के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपनी मनोव्यथा व्यक्त करते रहे हैं। कांग्रेस में उनका दम घुट रहा है।

उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश कांग्रेस में सिंधिया एवं उनके समर्थकों की उपेक्षा हो रही है। वे मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए। उन्हें कमलनाथ के स्थान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष भी नहीं बनाया जा रहा है। लगता है अपने मनोभाव एवं दुख को व्यक्त करते रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Photo: JMScindia FB Page
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़रदारी की जाने वाली है कुर्सी!
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा भारत
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है: सिद्दरामय्या
बिहार में मतदाता सूची के 'एसआईआर' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने क्या कहा?
अगला दलाई लामा स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश से होगा, चीन से नहीं: अरुणाचल के मुख्यमंत्री
अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन: कमल मुनि कमलेश