किसके सिर सजेगा हरियाणा का ताज, यहां जानिए हर अपडेट
किसके सिर सजेगा हरियाणा का ताज, यहां जानिए हर अपडेट
चंडीगढ़/दक्षिण भारत। हरियाणा में विधानसभा चुनाव मतगणना हो रही है। राज्य में 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। यहां जानिए ताजा अपडेट..
– चुनाव नतीजों पर चर्चा के लिए आज शाम 5.30 बजे भाजपा संसदीय बोर्ड बैठक करेगा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे।– मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल विधानसभा सीट पर 41,950 वोटों से आगे चल रहे हैं।
– कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला कैथल सीट से हारे। भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद से चुनाव हार गए। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला भी चुनाव हार गए।
– हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है और उनके इस्तीफे की खबर अफवाह है।
– कांग्रेस के बराबरी पर आने के बाद फिर बढ़ी भाजपा की रफ्तार। अभी भाजपा 41 और कांग्रेस 31 सीटों पर आगे।
– चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, दो सीटों पर जीत चुकी जेजेपी और 8 पर आगे है। भाजपा 37 और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे।
– कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने जेजेपी समेत विपक्षी दलों और निर्दलीय विधायकों को गठबंधन सरकार बनाने का न्योता दिया।
– चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच जोरदार टक्कर। दोनों 35-35 सीटों पर आगे चल रही हैं।
– ताजा रुझान: भाजपा 36, कांग्रेस 34, जेजेपी 10 सीटों पर आगे।
– दादरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बबीता फोगाट 2,387 वोटों के साथ आगे चल रही हैं।
– चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बड़ौदा से भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त 3590 मतों से पीछे चल रहे हैं।
– चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से फोन पर बात की।
– जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस द्वारा सीएम पद की पेशकश संबंधी रिपोर्टों पर कहा- मेरी किसी से कोई चर्चा नहीं हुई। अंतिम संख्या आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
– करनाल विधानसभा सीट पर छठे राउंड की गिनती के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर 19,274 वोटों से आगे
– जींद में जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। 11 विधानसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
– विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मनोहर लाल खट्टर पार्टी नेतृत्व से मुलाकात के लिए दिल्ली आ सकते हैं।
– ताजा रुझान: भाजपा 40 और कांग्रेस 30 सीटों पर आगे।
– अब तक के रुझानों के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, जेजेपी बन सकती है किंगमेकर
– महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के रामविलास शर्मा 460 वोटों से आगे।
– जननायक जनता पार्टी के नेता राम कुमार गौतम आगे, नारनौंद विधानसभा सीट पर भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु पीछे
– भाजपा के योगेश्वर दत्त चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार 430 वोटों से आगे।
– चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, हरियाणा में भाजपा 38, कांग्रेस 27, जेजेपी 11, इनेलो 2 और अन्य 7 पर आगे चल रहे हैं।
– हरियाणा में भाजपा 40 सीटों पर आगे। कांग्रेस 31 सीटों पर और अन्य 19 सीटों पर आगे।
– हरियाणा के ताजा रुझानों के अनुसार, किंगमेकर बनती दिख रही जेजेपी। अभी भाजपा 41 और कांग्रेस 31 सीटों पर आगे।
– हरियाणा: नारनौंद सीट से भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु पिछड़ गए।
– हरियाणा का ताजा रुझान: भाजपा 40, कांग्रेस 35 सीटों पर आगे। अन्य को 15 सीटों पर बढ़त।
– हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (भाजपा) और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) क्रमश: करनाल और गढ़ी साम्पला-किलोई सीटों पर आगे।